{"_id":"65f5a31eebfabf6b7804647b","slug":"the-relatives-of-both-the-deceased-reached-solan-from-uttarakhand-solan-news-c-176-1-ssml1041-118173-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: उत्तराखंड से सोलन पहुंचे दोनों मृतकों के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: उत्तराखंड से सोलन पहुंचे दोनों मृतकों के परिजन
Sat, 16 Mar 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपे
अब परिजनों और ग्रामीणों से भी होगी मामले की पूछताछ
दोनों के शादी रिकॉर्ड की भी पुलिस टीम कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली में पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर लटकने के मामले में दोनों के परिजन उत्तराखंड से शनिवार को सोलन पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही है। इसको लेकर अब दोनों मृतकों के परिजनों समेत कसौली क्षेत्र के ग्रामीणों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। वहीं दोनों के शादी का रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि व्यक्ति पहले से शादीशुदा हो सकता है। जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार कसौली में उप प्रधान ग्राम पंचायत कोटबेजा ने थाना कसौली में 50 वर्षीय मृतक तारा सिंह पुत्र दान सिंह जो उत्तराखंड जिला चंपावत और उसकी 20 वर्षीय पत्नी विनिता अक्तूबर 2023 से गांव जामली में खेतीबाड़ी का काम करते थे। वीरवार देर रात को आरोपी तारा सिंह का किसी बात पर विनिता से झगड़ा हो गया और उसने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को भी इसकी सूचना दी थी। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।