फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The online citizen service portal of the Municipal Corporation has become a headache.

Solan News: नगर निगम की ऑनलाइन सिटीजन सेवा पोर्टल बना सिरदर्द

Sun, 15 Feb 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
साइट बार-बार ठप होने से बिल नहीं हो रहे जनरेट,लोगों को बार-बार कार्यालय के काटने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

अधिकारियों ने तकनीकी समस्या दूर करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नगर निगम की ऑनलाइन सिटीजन सेवा पोर्टल साइट शहरवासियों के लिए सिरदर्द बन गई है। साइट पर मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए ही इन दिनों लोगों को घंटों का समय लग रहा है। साइट बार-बार ठप होने से लोग परेशान हो गए हैं। ऑनलाइन व्यवस्था बाधित होने से नागरिकों को नगर निगम कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, जिन लोगों को बिल ऑनलाइन मैसेज के जरिये नहीं मिले हैं वे भी नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में न तो बिल जनरेट हो पा रहे है और न बिल जमा हो रहे है। कूड़ा बिलों को लेकर लोग मात्र नगर निगम के चक्कर काट वापस घट लौट रहे है। बता दें कि नगर निगम की ओर से शहरी विकास विभाग की सिटीजन सेवा पोर्टल पर ही बिल जमा करवाने की सुविधा शुरू कर दी है। इससे पहले नगर निगम की ओर से अपनी वेबसाइट के माध्यम से ही बिल जमा करवाने के लिए लिंक लोगों को भेजा जाता था, लेकिन अब बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के बाद शहरवासियों को दिक्कतें आ रही है। लोगों को सुविधा आसान करने की बजाय और जटिल कर दी है। दो दिन से साइट ठप होने के बाद लोग बिल तक जनरेट नहीं करवा पा रहे हैं। इससे लोगों को ये भी पता नहीं लग पा रहा है कि कितनी राशि का बिल जारी हुआ है। वहीं, कई लोगों के नंबर भी गलत दर्ज है। नगर निगम बनाने के दौरान शहर में पंचायत से जुड़े क्षेत्रों को भी नवंबर-2023 के बाद से बिल जनरेट करवाने पड़ रहे हैं। इन बिलों को जनरेट करवाने के लिए लोगों को नगर निगम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सर्वर में तकनीकी समस्या आई है, जिसे ठीक करने के लिए कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि साइट को जल्द बहाल कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर शहरवासियों ने नगर निगम से मांग है कि जब तक पोर्टल पूरी तरह से सुचारू नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।



इनसेट
सिटीजन सेवा पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आई है। इसे ठीक करने के लिए आईटी सेल को कहा गया है। लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed