फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The mobile toilet constructed in road side

नेशनल हाइवे के किनारे जल्द बनेंगे मोबाइल शौचालय

Fri, 18 Nov 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 18 Nov 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
The mobile toilet constructed in road side
प्रदेश के मुख्य द्वार परवाणू से लेकर शिमला तक का सफर साफ और सुंदर होगा। - फोटो : demo pic

प्रदेश के मुख्य द्वार परवाणू से लेकर शिमला तक का सफर साफ और सुंदर होगा। सैलानियों तथा अन्य राहगिरों की सुविधा के लिए प्रशासन परवाणू-कंडाघाट एनएच पर हर 15 किमी के बाद मोबाइल शौचालय की सुविधा प्रदान करेगा। वर्तमान में परवाणू से कंडाघाट एनएच के बस स्टॉप और अन्य क्षेत्रों में सैलानियों तथा अन्य लोगों को शौचालय की सुविधा नहीं है। इस  कारण लोगों को मजबूरन सड़क के किनारे ही शौच के लिए जाना पड़ रहा है। इससे संपूर्ण स्वच्छता की धज्जियां उड़ रही हैं।

विज्ञापन

 
16 नवंबर को आयोजित हिमाचल प्रदेश विधानसभा की अधीनस्थ विधायन समिति की बैठक में यह मुद्दा उठने के बाद डीसी राकेश कंवर ने इस पर कार्य को करने के आदेश दिए थे। डीसी के निर्देशों के बाद एनएच-22 पर परवाणू से कंडाघाट तक हर 15 किमी की दूरी पर शौचालय सुविधा देने की कवायद शुरू हो गई है। इस कड़ी के तहत एनचएच से सटी पंचायतों में बैठकों के दौर शुरू हो गए है। शुक्रवार को धर्मपुर में एसडीएम सोलन एकता काप्टा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संबंधित कार्यक्षेत्र में मोबाइल शौचालय की संभावनाएं तलाशी गई। इससे संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत इस योजना को जोड़ा है।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को हुई बैठक में 4 पंचायतों के प्रधानों ने हिस्सा लिया। एसडीएम ने पंचायत प्रधानों को बताया की सोलन से परवाणू तक के हाइवे पर पर्यटकों और आम जनता के लिए 15 किमी की दूरी पर मोबाइल शौचालय सुविधा प्रदान की जाएगी। इसे लगाने के लिए स्थान का चयन भी कर लिया है। इसके तहत सभी पंचायत प्रधान अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले निजी होटलों को दिशानिर्देश जारी करें की होटलों के बाहर पर्यटकों के लिए शौचालय सुविधा के लिए साइन बोर्ड लगाया जाए। इसके लिए पर्यटन विभाग को भी सरकार से दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रधानों ने उपमंडल अधिकारी को इस कार्य के लिए आश्वास किया कि जल्द ही पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित करके होटल मालिकों को निर्देश दिए जाएंगे। इस अवसर पर धर्मपुर के प्रधान ओम प्रकाश पंवर, जाबली के प्रधान दुनीचंद धीमान, गढ़खल कसौली के प्रधान मधु शर्मा, गड़खल सनावर के प्रधान राजेंद्र शर्मा और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed