फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The issue of cleanliness and street lights was raised in the public problem redressal camp in Baddi

Solan News: बद्दी में जन समस्या शिकायत निवारण शिविर में गूंजा सफाई और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा

Tue, 04 Mar 2025 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
The issue of cleanliness and street lights was raised in the public problem redressal camp in Baddi
नगर निगम आयुक्त लोगाें की समस्याएं सुनती हुई।  संवाद
नगर निगम कमिश्नर ने कार्यालय में लगाया समस्या समाधान शिविर
विज्ञापन

वार्ड एक, दो और तीन की सुनी जनसमस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय के सभागार में जन समस्या शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड एक, दो और तीन की समस्याओं बारे विस्तार से मंथन हुआ। इसमें 1, 2 व 7 के पार्षद भी उपस्थित रहे। शिविर में आयुक्त ने वार्ड एक के पार्षद किरण ने सफाई और सीवरेज की समस्या से अवगत कराया। वहीं वार्ड दो के पार्षद मान सिंह मैहता ने वार्ड में सामुदायिक भवन बनाने की मांग दोहराई और वार्ड 1 व 2 के मेन चौराहे पर बनी डंपिग साइट पर खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए आयुक्त को अवगत कराया। शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के बढ़ते आंतक पर चिंता जाहिर की। बैंक चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट से लेकर वार्ड में लगी स्ट्रीट लाइटें चालू न होने से जनता को भारी परेशानी हो रही है। सफाई कर्मियों की ओर से हर रोज सफाई न करने का मुद्दा प्रमुखता से शिविर में गूंजा। सभी पार्षदों ने आयुक्त ने मेन मार्केट में बने शौचालयों के शुरु न होने पर नाराजगी जाहिर की। इसके कारण लोगों व दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर में बदहाल होती सीवरेज व्यवस्था को ठीक करने का आग्रह पार्षदों ने नगर निगम कमिश्नर से किया। सोनाक्षी सिंह तोमर ने मंगलवार को सिर्फ तीन वार्डों की समस्याएं सुनी गई जिनको चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। आगामी समय में बाकी वार्डों की सिलसिलेवार हल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed