{"_id":"6415b1c34deb8d292c0e2e14","slug":"the-increased-pta-fees-in-educational-institutions-should-be-taken-back-solan-news-c-19-1-92755-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिक्षण संस्थानों में बढ़ी पीटीए फीस को लिया जाए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिक्षण संस्थानों में बढ़ी पीटीए फीस को लिया जाए वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज के वाणिज्य विभाग ब्लॉक का जल्द हो निर्माण कार्य
शिक्षक और गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग
एसएफआई सोलन ने प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एसएफआई जिला कमेटी सोलन की ओर से स्वास्थ्य मंत्री को डिग्री कॉलेज परिसर में एक ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्रों ने अपनी मांगों और समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। एसएफआई के सदस्यों ने मांग की कि पिछले काफी लंबे समय से आम छात्रों को उनके जनवादी अधिकारों से वंचित करते हुए प्रतिबंधित किए गए छात्र संघ चुनावों को बहाल किया जाए।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेसर भर्ती में व्यापक स्तर पर हुई अनियमितता और धांधलियों की न्यायिक जांच की जाए व दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। प्रदेश के स्तर सभी शिक्षण संस्थानों में खाली पड़े शिक्षक और गैर शिक्षक पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। इसके अलावा देश की शिक्षा व्यवस्था को आम जनता की पहुंच से दूर करते हुए व्यापारीकरण, निजीकरण व संप्रदायीकरण की तरफ धकेलने वाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वापस लिया जाए। डिग्री कॉलेज सोलन में पिछले काफी लंबे समय से लंबित वाणिज्य विभाग के ब्लॉक और बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण जल्द करवाया जाए। सभी शिक्षण संस्थानों में बढ़ी पीटीए फीस को जल्द वापस लिया जाए सहित अन्य कई मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। इस पर मंत्री इन मांगों को सीएम के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर एसएफआई के संजय, संतोष, शिवानी, रोहित, राघव, सचिन, गुंजन समेत अन्य सदस्यों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।