{"_id":"6a26d84f8487dc05940c5cba","slug":"the-foundation-stone-plaque-of-the-mint-ambulance-road-was-broken-solan-news-c-176-1-ssml1040-171166-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: टकसाल एंबुलेंस सड़क की शिलान्यास पट्टिका तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: टकसाल एंबुलेंस सड़क की शिलान्यास पट्टिका तोड़ी
विज्ञापन
टकसाल पंचायत को जाने वाले एम्बुलेंस मार्ग पर तोड़ी गई शिलान्यास पट्टिका। संवाद
कांग्रेस ने जताई नाराजगी
पहले भी तोड़ी जा चुकी भाजपा नेताओं की शिलान्यास पट्टिकाएं
पारुल शर्मा
परवाणू(सोलन)। टकसाल पंचायत को जाने वाले एंबुलेंस मार्ग पर स्थापित शिलान्यास पट्टिका को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है और राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। पिछले वर्ष कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इस एंबुलेंस मार्ग का शिलान्यास किया था। अब पट्टिका क्षतिग्रस्त मिलने से लोगों में रोष है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी कसौली के पूर्व विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल से जुड़ी सेक्टर-4 और जंगेशू पंचायत क्षेत्र में स्थापित शिलान्यास पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाए जाने के मामले सामने आए थे। इसके अलावा परवाणू के दशहरा ग्राउंड में विधायक विनोद सुल्तानपुरी द्वारा स्थापित एक पट्टिका के गायब होने का मामला भी चर्चा में रहा था। अब टकसाल एंबुलेंस मार्ग की शिलान्यास पट्टिका को तोड़े जाने की घटना ने एक बार फिर ऐसे मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक विकास कार्यों से जुड़ी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
परवाणू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र गर्ग ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि विकास कार्यों से जुड़ी शिलान्यास पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास कार्यों का भी अपमान है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।