फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The farmer of garu can be aggiriculture of vegitable

गरु और बणी के किसान भी उगा सकेंगे सब्जियां

Tue, 04 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 04 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
गरु और बणी क्षेत्र में अब पर्याप्त सिंचाईं के चलते किसान बेमौसमी सब्जियां उगा पाएंगे। यही नहीं क्षेत्र की बणी और गरु में 24.63 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। मंगलवार को उपमंडल में करीब 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित जल संग्रहण अधो संरचनाओं का लोकार्पण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने किया। इसमें सोलन विस क्षेत्र के तहत कंडाघाट उपमंडल की पंचायत छावशा के बणी में 39.16 लाख और पंचायत वाकना के गरू में करीब 19 लाख की लागत से निर्मित जल संग्रहण अधो संरचनाएं क्षेत्रवासियों को समर्पित की गईं।
विज्ञापन

 
बणी स्थित जल संग्रहण अधोसंरचना से क्षेत्र की 16.30 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस जलाशय की भंडारण क्षमता 23.31 लाख लीटर है। वहीं गरू स्थित जल संग्रहण जलाशय से क्षेत्र की 8.33 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसकी भंडारण क्षमता 11.91 लाख लीटर की है। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जल संग्रहण अधोसंरचना से किसानों एवं बागवानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कंडाघाट उपमंडल को बेमौसमी सब्जियों तथा पुष्प उत्पादन के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

 
जिले में गत साढ़े तीन वर्षों में विभिन्न सिंचाई योजनाओं पर 37 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस दौरान 26 नई सिंचाई योजनाएं निर्मित की हैं, 5 योजनाएं स्तरोन्नत हुई हैं तथा 12 योजनाएं निर्माणाधीन हैं। पूरे प्रदेश में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वर्ष 2292 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस अवसर पर खंड कांग्रेस समिति कंडाघाट के अध्यक्ष अजय वर्मा, बीडीसी सदस्य चंदन महंत, वाकना पंचायत के प्रधान भगत सिंह, देलगी के प्रधान परसराम, पौधना के प्रधान संजीव ठाकुर, छावशा के उपप्रधान गंगाराम, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान इंद्रपाल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत तनवर, लोनिवि के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed