फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The encrochment in solan enquair soon

शहर के रास्तों और सड़कों से जल्द हटेंगे अवैध कब्जे

Thu, 18 May 2017 10:13 PM IST
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
सोलन, बद्दी, ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
The encrochment in solan enquair soon
सोलन में श‌िकायत न‌िवारण सम‌ित‌ि की बैठक में भाग लेती मंत्री धनीराम शांड‌िल। - फोटो : अमर उजाला

शहर के रास्तों और सड़कों के किनारे किए अवैध कब्जों को जल्द हटाया जाएगा। यही नहीं जिले के अन्य हिस्सों में भी इस पर कार्रवाई होगी। यह निर्देश जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने दिए। इसके साथ बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश डीसी सोलन को दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। विकास कार्यों में अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में पट्टा बरौरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति मिलने में हो रही देरी का मामला स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाने की बात कही गई।
विज्ञापन


 सोलन शहर में पार्किंग निर्माण के लिए निविदाएं शीघ्र आमंत्रित की जाएंगी। शहर के सभी मार्गों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को रेहड़ी-फड़ी वालों को चिन्हित कर पहचान के लिए बैज जारी करने चाहिए। इसके अलावा पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि जिले में विभिन्न स्थानों पर बिक रहे मीट का निरीक्षण और जांच सुनिश्चित बनाएं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न बैठकों में उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शांडिल आज यहां जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। निर्देश दिए कि विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो तथा धनराशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी आम जन के साथ संतुलित एवं सयंमित व्यवहार करें और वरिष्ठ नागरिको के साथ नम्रता से पेश आएं।      

सुबाथू को मिलेगा अग्निशमन वाहन      
सुबाथू छावनी में शीघ्र ही अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाया जाएगा तथा इस संबंध में मामला प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ले जाया जाएगा। कामली तथा टकसाल में हैडपंप स्थापित करने के लिए अनुसूचित जाति घटक योजना से समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि शहर में विभिन्न फल एवं सब्जी विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण कर सुनिश्चित बनाएं कि दाम मूल्य सूची के अनुसार ही वसूलें। शहर में घरेलू गैस की होम डिलीवरी भी सुनिश्चित बनाई जाए। अनुसूचित जाति घटक योजना के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के संबंध में शीघ्र ही एक बैठक आयोजित की जाएगी।      

डीसी और एसपी को दी बधाई     
सोलन जिले को ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि मंडी) के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर डीसी राकेश कंवर तथा एक शहीद की बेटी को गोद लेने पर एसपी अंजुम आरा को बधाई दी। डीसी राकेश कंवर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विश्वास दिलाया कि विभिन्न विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाएगा। शहर के सभी वार्डों में समुचित प्रकाश व्यवस्था करने के लिए नप ने 2300 एलईडी लाइटें लगाई हैं। जिला प्रशासन ने अभी तक 109 पात्र व्यक्तियों को 2 से 3 विस्वा भूमि आवंटित की है। 250 व्यक्तियों के मामलों में नियमानुसार छानबीन की जा रही है। उन्होने कहा कि जिले के सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों एवं पटवारियों को नियमित रूप से गिरदावरी करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्य सचिव एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।      


बैठक में यह रहे मौजूद       
शिकायत निवारण समिति की बैठक में जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, जोगेंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता, पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरेंद्र सेठी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, प्रवक्ता मुकेश शर्मा, नप के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, जिले के सभी उपमंडलों के एसडीएम, जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा समिति के गैर सरकारी सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed