फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The drive to remove encroachment on the four-lane road failed and street vendors started setting up again.

Solan News: फोरलेन पर अतिमक्रमण हटाने की मुहिम फेल, फिर लगने लगी रेहड़ी-फड़ियां

Tue, 20 Jan 2026 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The drive to remove encroachment on the four-lane road failed and street vendors started setting up again.
कालका-​शिमला नेशनल हाईवे पांच पर धर्मपुर में सजी अवैध रेहड़ी। संवाद
धर्मपुर में भी अतिक्रमणकारियों ने फिर से अवैध कब्जे जमाने किए शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के तहत कसौली प्रशासन की ओर से फोरलेन और धर्मपुर बाजार में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान फेल होता नजर आ रहा है। प्रशासन की सख्ती को अभी दो दिन भी नहीं बीते थे कि अतिक्रमणकारियों ने दोबारा हाईवे किनारे कब्जा जमा लिया। प्रशासन की ओर से फोरलेन के दोनों ओर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई थी कि वे जल्द सरकारी भूमि से अपना कब्जा व सामान हटा लें। इस दौरान टीम ने कुछ अतिक्रमण भी हटाए थे। धर्मपुर बाजार में भी अतिक्रमणकारियों ने अस्थायी रूप से अपना सामान समेट लिया था, लेकिन अब फिर से हाईवे और बाजार क्षेत्र में कब्जा किया जा रहा है। फोरलेन पर जगह-जगह दर्जनों रेहड़ी-फड़ी धारकों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया है। यह कार्रवाई धर्मपुर से परवाणू तक के क्षेत्र में की गई थी। इससे पहले भी एनएचएआई की ओर से धर्मपुर बाजार और पड़ाव क्षेत्र में एनएच किनारे रेहड़ियां लगाने वालों को हटाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर अतिक्रमण शुरू हो गया।
कोट
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दोबारा कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस बार अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा, ताकि दोबारा कब्जा न किया जा सके।
शुभम कुमार,अधिकारी,एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed