{"_id":"6a2b0a60fb9444c85304b65a","slug":"the-district-in-charge-and-district-president-taught-the-newly-elected-councilors-a-lesson-in-discipline-solan-news-c-176-1-ssml1040-171404-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नवनिर्वाचित पार्षदों को जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नवनिर्वाचित पार्षदों को जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन
मेयर, डिप्टी मेयर चुनाव से पहले भाजपा की सोलन में हुई परिचय बैठक
क्रॉस वोटिंग पर दी सभी को सख्त हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले भाजपा ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया है। क्रॉस वोटिंग की आशंका और पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से आयोजित एक बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी रामपाल और जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने वीरवार को सोलन में पार्षदों को स्पष्ट संदेश दिया कि मेयर और डिप्टी मेयर का चयन पार्टी हाईकमान की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की राय सुनने के बाद ही होगा।
हालांकि इस बैठक को औपचारिक रूप से परिचय बैठक का नाम दिया गया, लेकिन इसके एजेंडे ने इसे एक अनुशासन की पाठशाला में बदल दिया। बैठक में पार्टी के सभी 10 नवनिर्वाचित पार्षदों को बुलाया गया था। इसमें उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होगा और किसी भी पार्षद को मीडिया या सोशल मीडिया में अपनी दावेदारी प्रस्तुत नहीं करनी है। संगठन इस मामले पर पैनी नजर रखे हुए है।
नगर निगम सोलन के पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह 29 जून को निर्धारित है और उसी दिन मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव भी संपन्न होगा। पार्टी हाईकमान को सोलन से मिल रही अंदरूनी सूचनाओं ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसी खबरें हैं कि पार्टी के एक गुट के नेता ने कांग्रेस के एक गुट के साथ बैठक की है, जिसे मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संभावित मिलीभगत ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बयानबाजी या सोशल मीडिया पर चर्चा से बचें।
विज्ञापन
हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने बैठक को केवल एक परिचय बैठक बताया, लेकिन यह स्पष्ट है कि पार्टी ने अपने पार्षदों को आगामी चुनाव के मद्देनजर कड़े अनुशासन के दायरे में लाने का प्रयास किया है। संगठन की इस कार्रवाई से यह संकेत मिलता है कि भाजपा सोलन नगर निगम में किसी भी प्रकार के अनापेक्षित परिणाम से बचना चाहती है और पार्टी के भीतर एकजुटता बनाए रखना चाहती है।