फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The couple accused of child theft were released by the police after being served a notice.

Solan News: बच्चा चोरी के मामले में आरोपी दंपती को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

Tue, 20 Jan 2026 01:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बद्दी के बिलांवाली में पड़ोसी का बच्चा चुराकर यूपी के रामपुर भाग गया था दंपती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के बिलांवाली में प्रवासी महिला के दो दिन के बच्चे के चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को नोटिस जारी कर जमानत पर छोड़ दिया है। मामले की जांच जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना की एक महिला और यूपी के रामपुर की एक अन्य महिला बिलांवाली में निर्मल सिंह के मकान में किरायेदार थीं। रामपुर की महिला की शादी को 9 साल हो चुके थे, लेकिन उनके पास कोई संतान नहीं थी। वहीं, बिहार की महिला के पास यह चौथा बच्चा होने वाला था। दोनों महिलाओं के बीच यह बातचीत हुई थी कि अगर बिहार महिला के पास चौथी बेटी हुई तो वह उसे रामपुर की महिला को दे देगी। इसी आधार पर रामपुर की महिला ने प्रेग्नेंसी के दौरान बिहार महिला की देखभाल की और समय-समय पर मदद भी की। 9 जनवरी को बिहार महिला के घर तीन बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद महिला का रवैया बदल गया और उसने बच्चे को देने से इन्कार कर दिया। 11 जनवरी को रामपुर की महिला ने अपने पति के साथ योजना बनाकर बच्चे को कमरे से चोरी कर लिया। महिला ने शाम तक बच्चे के न लौटने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमरे को खोला और आरोपी दंपती का पता लगाया। टीम यूपी के रामपुर गई और बच्चे को कब्जे में लेकर बद्दी लाया। आरोपी महिला रेखा ने पुलिस को बताया कि जन्म से पहले वह बच्चे को देने को तैयार थी, लेकिन बेटे के जन्म के बाद उसने अपना वचन बदल दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी दंपती को जमानत पर छोड़ दिया गया है और दोनों को पुलिस की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed