फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The contractor made cuts in small pine trees to extract turpentine

Solan News: ठेकेदार ने छोटे चीड़ के पेड़ों में लगा दिए बिरोजा निकालने के कट

Thu, 10 Apr 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
पट्टा के नालग जंगल का मामला, डीएफओ ने आरओ को दिए जांच के आदेश, जल्द रिपोर्ट भी मांगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून विधानसभा के पट्टा वन बीट के नालग जंगल में बिरोजा निकालने के लिए ठेकेदार ने बिना मार्क किए चीड़ के छोटे पेड़ों मेंं कट लगा दिए। इससे इन पेड़ों का सूखने के खतरा बढ़ गया है। कुनिहार के डीएफओ राज कुमार शर्मा ने इस मामले में जांच बिठा दी है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के आरओ को जांच के आदेश दिए हैं और शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है। पट्टा वन बीट के नालग जंगल चीड़ का है। यह करीब 40 बीघे में फैला हुआ है। इस जंगल में चीड़ के पेड़ वन विभाग ने बिरोजा निकालने का ठेका दिया हुआ है। आरोप है कि विभाग ने जिन पेड़ों से बिरोजा निकालना था उन पर निशान लगा दिए थे, लेकिन ठेकेदार ने उन पेड़ों पर भी कट लगा दिए जहां काफी छोटे व पतले पड़े हैं। नालग गांव के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने वन विभाग को इसकी शिकायत दी। इस बीच जंगल में आग लग गई। लोगों का आरोप है कि इस मामले को दबाने और लोगों को ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया, लेकिन लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और आग से वन संपदा को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। नालग गांव के लोगों का आरोप है कि जिन पेड़ों में एक कट लगना था वहां पर चार-चार कट लगा दिए गए हैं। ऐसा करने से यह वन संपदा धीरे धीरे नष्ट हो जाएगी। बिरोजा निकालने के लिए पेड़ों को तने पर तेजाब लगाते हैं। इससे बिरोजा निकलना शुरू हो जाता है। ऐसे में यह छोटे पेड़ सूखने का खतरा बना हुआ है।

मामले की जांच बैठाई : डीएफओ
उधर, वन मंडल कुनिहार के डीएफओ राज कुमार शर्मा ने इस मामले में जांच बैठा दी है और आरओ प्रदीप कुमार का जांच का जिम्मा सौंपा है। आरओ प्रदीप कुमार ने बताया कि वनमंडलाधिकारी के आदेश के बाद वह मौके पर गए थे। कुछ पेड़ अंडर साइज हैं। अभी इनकी गिनती का कार्य चल रहा है। गिनती पुरी होने के बाद इसकी डेमेज रिपोर्ट काटी जाएगी। इसकी भरपाई ठेकेदार से की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी ठेकेदार ने खाली प्लेट ही लगाई थी। बिरोजा निकालने का कार्य को 15 अप्रैल के बाद होना था। विभाग ने उससे पहले ही अंडर शेड्यूल के पेड़ों को रोक दिया गया है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही डीएफओ को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed