{"_id":"696e8ac64555514f2604795b","slug":"the-construction-of-the-jabali-panchayat-building-is-stuck-in-limbo-solan-news-c-176-1-ssml1042-161626-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जाबली पंचायत के भवन का कार्य अधर में अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जाबली पंचायत के भवन का कार्य अधर में अटका
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जाबली का निर्माणाधीन भवन। संवाद
जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदार पर कार्य तेजी से न करने के लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत जाबली का नया भवन लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। नई पंचायत बनने के बाद भी जनप्रतिनिधियों को इसका लाभ नहीं मिलने वाला है। पंचायत को निजी भवन में ही बैठकें करनी पड़ेगी और किराया भी चुकाना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, पंचायत भवन का निर्माण 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन यह लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। भवन निर्माण में लगे ठेकेदार ने पिछले दो वर्षों से काम को धीमी गति से चलाया है।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कई बार कार्य में तेजी लाने की अपील की, लेकिन ठेकेदार ने इसे अनदेखा किया। भवन की पहली मंजिल में प्री फैब्रिकेटेड छत डाल दी गई है, लेकिन पंचायत परिसर में अभी भी काफी कार्य अधूरा है। जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना गर्ग, उप प्रधान विनय अत्री और वार्ड सदस्य लाज किशोर ने बताया कि अब पंचायत को नया भवन मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने काफी समय तक काम को रोक रखा और यदि वह समय में काम करता तो पंचायत अब तक नए भवन में शिफ्ट हो चुकी होती। नए पंचायत के गठन के बाद ही भवन का काम पूरा हो पाएगा।