फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The calendar for school sports competitions will be released soon.

Solan News: स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जल्द होगा जारी

Thu, 06 Aug 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 06 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने जिला स्तर की खेल कमेटियों को बैठकें करने को कहा
विज्ञापन

जिलास्तर की अंडर-14 व 19 वर्ग की खेलकूद होने हैं सितंबर में
जिले के सभी स्कूलों को खेलकूद की तैयारियां करने को भी कहा
संवाद न्यूज एजेंसी


सोलन। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली छात्रों के खेल कौशल को निखारने और जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से अगले सप्ताह राज्य के सभी जिलों के लिए आधिकारिक खेल कैलेंडर जारी करने के निर्देश जारी कर दिए है।

शिक्षा निदेशालय ने जिला स्तर की खेल समितियों को प्रतियोगिता परिसरों, तिथियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए जल्द से जल्द बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलों के सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को आगामी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए समय रहते तैयार करना शुरू कर दें। प्रस्तावित योजना के अनुसार, जिला स्तरीय अंडर-14 (बालक एवं बालिका) और अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सितंबर या इससे पहले किया जाना तय हुआ है। इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, समेत अन्य खेल आयोजित किए जाएंगे। खेल कैलेंडर जारी होने के बाद सबसे पहले जोन स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि वहां से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जा सके। उधर, अगले सप्ताह खेल कैलेंडर जारी होते ही जिला स्तर पर गतिविधियों में तेजी आएगी। सभी स्कूलों को प्रतियोगिताओं की पूर्व तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed