फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The bright students of Aurobindo School Baddi shine in the National Science Manthan.

Solan News: राष्ट्रीय विज्ञान मंथन में ओरोविंदो स्कूल बद्दी के होनहार चमके

Sat, 30 May 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The bright students of Aurobindo School Baddi shine in the National Science Manthan.
बद्दी के श्रीओरोविंदो स्कूल के राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल  रहने वाले श्रीजा व शाश्वत- स्रोत स्कूल।
दसवीं की श्रीजा को मिला प्रथम और आठवीं के शाश्वत को मिला तृतीय स्थान
विज्ञापन

गुजरात के गांधीनगर में आईआईटी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के दो होनहार छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026 के नॉर्थ जोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुजरात के गांधीनगर स्थित प्रतिष्ठित आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की छात्रा श्रीजा ने प्रथम स्थान हासिल कर 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। वहीं, आठवीं कक्षा के छात्र शाश्वत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 2,000 रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले इन दोनों मेधावी छात्रों का चयन देश के बेहद प्रतिष्ठित सृजन इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए भी हुआ है। इसके तहत जोनल विजेता छात्रों को देश की सर्वोच्च वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं और शोध संस्थानों जैसे डीआरडीओ, आइसर, इसरो में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। छात्रों की इस ऐतिहासिक और अद्भुत उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल के. जेएस रंधावा एवं प्रधानाचार्य अनिला नायर ने खुशी जाहिर की। उन्होंने विजेता छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed