{"_id":"67c6f1450e69af0c130f814d","slug":"the-body-of-a-minor-was-found-hanging-from-a-tree-under-suspicious-circumstances-solan-news-c-176-1-ssml1040-139010-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव
विज्ञापन
धर्मपुर के रूंधन घोडो स्कूल के समीप का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर थाना के रूंधन घोडो स्कूल के समीप नाले में एक नाबालिग संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक नाबालिग है, जोकि झारखंड का रहने वाला है। वह यहां पर अपने माता-पिता के साथ रहता था। परिजनों से बात करने पर पता चला कि 3 मार्च को नाबालिग घर से कहीं चला गया था जिसकी तलाश उसके परिवार ने अपने स्तर पर की और उसको रूंधन घोडो के पास एक पेड़ में रस्सी के फंदे में लटका हुआ पाया। नाबालिग पहले भी 2 से तीन बार घर से बिना बताए जा चुका है। वह अकसर गुमसुम रहता था व स्कूल जाने के लिए भी मना करता था। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने उसकी मृत्यु पर किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। फिर भी मामले में जांच जारी है।