{"_id":"6a1094910daca751e30261b1","slug":"the-board-installed-in-the-blood-bank-of-regional-hospital-solan-is-not-being-maintained-solan-news-c-176-1-sln1013-169949-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मेंटेन नहीं हो रहा ब्लड बैंक में लगा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मेंटेन नहीं हो रहा ब्लड बैंक में लगा बोर्ड
विज्ञापन
चार मई के बाद अब तक नहीं बदली ब्लड यूनिट की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ब्लड बैंक के बाहर ब्लड यूनिट बोर्ड को मेंटेन नहीं किया जा रहा है। इस कारण लोगों को ब्लड बैंक में कितना ब्लड है, के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही। ब्लड बैंक के बाहर लगे इस बोर्ड में चार मई को अंतिम बार ब्लड यूनिट की संख्या डाली गई थी, जिसके बाद से अब तक वहीं तारीख व संख्या बोर्ड में लिखी गई है। इस बोर्ड पर अस्पताल के ब्लड बैंक में मौजूद रक्त और उसकी संख्या के बारे में जानकारी लिखी जाती है, ताकि लोगों को बैंक के बाहर से ही सारी जानकारी मिल सके। अस्पताल में ब्लड बैंक के कर्मचारियों को इसे हर दिन बदलना होता है, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने कहा कि ब्लड बैंक के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि रोजाना बोर्ड पर ब्लड यूनिट की संख्या की सही जानकारी लिखी जानी चाहिए। कहा कि मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।