{"_id":"581c72984f1c1b54654360d8","slug":"the-blast-in-industries-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग में ब्लास्ट मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग में ब्लास्ट मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
एसपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया काठा के फार्मा उद्योग में दो नवंबर को हुए ब्लॉस्ट मामले में शुक्रवार को फोरेंसिक लैब जुन्गा के निदेशक अरुण शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया काठा के फार्मा उद्योग में दो नवंबर को हुए ब्लॉस्ट मामले में शुक्रवार को फोरेंसिक लैब जुन्गा के निदेशक अरुण शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ डीएसपी खजाना राम और बद्दी पुलिस थाना के जवान भी कार्रवाई में शामिल हुए। उद्योग में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस जांच को 48 घंटे का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक मामले की प्राथमिक जांच में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
पुलिस मामले को लेकर फोरेंसिक जांच पर ही निर्भर आ रही है। शुक्रवार की जांच में फोरेंसिक टीम ने उद्योग से करीब चार सैंपल उठाए हैं। निदेशक ने कहा कि हादसे की सही वजह का पता लगाने को लिए सैंपलों की रिपोर्ट को 15 दिन के भीतर तैयार कर बद्दी पुलिस को भेजा जाएगा। मौजूदा हालात पर उन्होंने कहा कि उद्योग की ओर से किस स्तर की लापरवाही रही है यह अभी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हादसे में घायल सभी आठ कामगार सुरक्षित हैं। गंभीर रूप से घायल हुए सुनील का ईएसआई अस्पताल काठा में अभी भी उपचार चल रहा है। डीएसपी खजाना राम ने कहा कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। उद्योग की ओर से लापरवाही किस स्तर पर रही है यह फोरेंसिक टीम के ओपिनियन के बाद ही तय किया जाएगा। गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि जांच पुरी होने पर ही इस पर कोई कार्रवाई हो पाएगी।
विज्ञापन