Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Baddi-Sai road was repaired for Rs 40 lakh in a month and then it went down the drain.

Solan News: बद्दी-साईं सड़क पर एक महीने में 40 लाख की मरम्मत पर फिर गया पानी

Wed, 07 Jan 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

नालियां जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, नगर निगम की लापरवाही उजागर
लोग भी उठा रहे हैं कार्यप्रणाली पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-साईं सड़क पर लेबर चौक से वर्धमान तक करीब 40 लाख रुपये की लागत से एक माह पहले सड़क की मरम्मत करवाई गई थी। इससे पहले यह सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी थी। नगर निगम द्वारा 10-10 लाख रुपये के चार टेंडर लगाकर सड़क तो बना दी गई, लेकिन सड़क के साथ बनी नालियों की सफाई नहीं करवाई गई। इसका नतीजा यह है कि लेबर चौक से वर्धमान तक करीब आधा दर्जन स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे नई बनी सड़क टूटने लगी है।
बद्दी-साईं मार्ग क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल है। यहां रातभर वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क के दोनों ओर कई उद्योग स्थापित हैं, जहां तैयार और कच्चा माल लेकर भारी भरकम ट्रकों का लगातार आना-जाना होता है। सड़क पर लगातार गंदा पानी बहने से टायर से तैयार किया गया यह मार्ग जगह-जगह से उखड़ने लगा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि नालियों में पॉलिथीन और कचरा भरा हुआ है, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है। लाखों रुपये की लागत से बनी यह सड़क अब दोबारा पुरानी हालत में लौटती नजर आ रही है। युवा विक्रम ठाकुर, हरबंस राणा, नीरज ठाकुर और मुकेश ने बताया कि बद्दी-साईं मार्ग पर कई लोगों ने खोखे और ढाबे चला रखे हैं। नालियां जाम होने के कारण इनका गंदा पानी सड़क पर जा रहा है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने शिकायत निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि बीबीएनडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और एचपीएसआईडीसी द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों के साथ नालियों का निर्माण अनिवार्य किया जाए। साथ ही यदि कोई व्यक्ति सड़क पर पानी डालता पाया जाए तो जांच के बाद उसके बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जाएं। इसके बावजूद किसी भी अधिकारी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा नहीं लिया।

मैंने स्वयं मार्ग का निरीक्षण किया है। चार-पांच स्थानों पर पानी सड़क पर आ रहा है। वीरवार से नालियों की सफाई के लिए मजदूर लगाए जाएंगे, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
-सुमित आजाद, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed