{"_id":"584d2f834f1c1b3d7f2c341e","slug":"the-atm-blank-in-parwanoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में तीन दिन छुट्टी, लोगों की जेबें खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में तीन दिन छुट्टी, लोगों की जेबें खाली
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
देश में नोटबंदी को एक माह बीत जाने के बाद भी लोगों की समस्या कम नहीं हुई है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नोटबंदी को एक माह बीत जाने के बाद भी लोगों की समस्या कम नहीं हुई है। पुराने 500 और 1000 रुपये एक्सचेंज करवाने के बाद अब एटीएम में कैश न मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आलम यह है कि बैंकों में 3 दिन की छुट्टी है, जिससे एटीएम भी खाली पड़े हैं। कुछ एक बैंकों के एटीएम चल रहे हैं। निजी बैंकों के एटीएम तो बिल्कुल खाली हैं। लोगों ने कहा कि कुछ एक एटीएम चल रहे हैं लेकिन वहां से केबल 2000 हजार के नोट ही मिल रहे हैं। इसे बाजार में चलाने में पसीने छूट रहे हैं। इसके अलावा दिहाड़ीदार मजदूरों सहित कामगारों को भी उनकी मजदूरी उद्यमी कैश के बजाय चेक के जरिये ही दे रहे हैं। इस कारण मजदूरों को पैसा निकालने में परेशानी हो रही है। बिना कैश से अपना परिवार की दो टाइम की रोजी रोटी चलाना भी मुश्किल हो रहा है। आम तौर पर कंपनी में कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों को माह की 7 तारीख से लेकर 10 तारीख तक पेमेंट मिल जाती है। इसके चलते 7 तारीख से मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । शहर के लगभग सभी एटीएम खाली पड़े हैं। बैंकों से कैश निकालने के लंबी कतारें लगी रहीं जिससे किसी को कैश मिला वह भी जरूरत से कम।
विज्ञापन
क्षेत्र की कंपनी में कार्यरत ओम प्रकाश, राजेश ठाकुर, शेखर, लीला दत्त और राम लाल ने बताया कि बैंकों में सोमवार तक हॉली-डे होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किराये के कमरे लेकर रह रहे लोगों को मकान मालिक तंग कर रहे हैं। उधार अभी तक न चुकाने पर दुकानदार भी सामान देने में आनाकानी कर रहे हैं। परवाणू में लगने बाली सब्जी मंडी में बिना कैश के सब्जी लेना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन