फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The application requried for the post of anganbari centre

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाली पदों को आवेदन मांगे

Wed, 20 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 20 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
The application requried for the post of anganbari centre
बाल विकास परियोजना सोलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती होगी। - फोटो : demo pic

बाल विकास परियोजना सोलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसमें स्थानीय आवेदकों को ही अधिमान दिया जाएगा। यह साक्षात्कार 6 अगस्त को 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में होंगे। इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2016 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हों।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं और सहायिका के लिए आठवीं पास की योग्यता रखी है। उन्होंने कहा कि यदि सहायिका पद के लिए कोई आठवीं पास पात्र महिला उम्मीदवार आवेदन नहीं करती हैं तो पांचवीं पास महिला के मामले पर भी विचार किया जा सकता है। कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


इन स्थानों पर भरे जाने हैं पद
बाल विकास परियोजना वृत सोलन शहर के तहत हाउसिंग बोर्ड, बाल विकास परियोजना वृत ओच्छघाट के तहत धारों की धार, बाल विकास परियोजना वृत जौणाजी के तहत डयारग, बाल विकास परियोजना वृत सुबाथू के तहत रडियाना, बाल विकास परियोजना वृत गंबरपुल के तहत कन्यारा, बाल विकास परियोजना वृत कुम्हारहट्टी के तहत खीलबर सेर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बाल विकास परियोजना वृत कुमहारहट्टी के तहत गौल में आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। कहा कि बाल विकास परियोजना वृत ओच्छघाट के तहत धारों की धार, बाल विकास परियोजना वृत सोलन ग्रामीण के तहत दधोग, बाल विकास परियोजना वृत देवठी के तहत रणो, बाल विकास परियोजना वृत कुमहारहट्टी के तहत कोरों तथा बाल विकास परियोजना वृत भोजनगर के तहत खल्यान्टी में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दस्तावेज हैं जरूरी
इच्छुक उम्मीदवार को निर्धारित प्रपत्र पर पूर्ण विवरण के साथ 2 अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन में आवेदन करने होंगे। इसमें समस्त प्रमाणपत्रों की सत्यापित छाया प्रतियां लगानी होंगी। वॉक-इन-इंटरव्यू होने के कारण इस तिथि के बाद तथा साक्षात्कार के दिन प्राप्त आवेदन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ स्थायी निवासी प्रमाणपत्र (संबंधित पंचायत सचिव/तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य), आयु प्रमाणपत्र (तहसीलदार/नायब तहसीलदार या इनसे अधिक स्तर के अधिकारी से प्रति हस्ताक्षरित होना चाहिए), शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और परिवार रजिस्टर की नकल की छाया प्रतियां लगाना अनिवार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed