फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The accused who supplied drugs to students was sent to jail.

Solan News: छात्रों को चिट्टा पहुंचाने वाले आरोपी को भेजा जेल

Tue, 09 Jun 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
वाकनाघाट के शातिर तस्कर अनुज दुग्गल को 3 महीने के लिए जेल भेजा
विज्ञापन

पीआईटी एडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने वाकनाघाट क्षेत्र में सक्रिय एक कथित चिट्टा तस्कर को प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (पिट-एनडीपीएस) के तहत तीन माह के लिए निवारक हिरासत में लेकर जिला कारागार सोलन भेज दिया है।
पकड़े आरोपी की पहचान अनुज कुमार दुग्गल निवासी गांव रावली, डाकघर वाकनाघाट, तहसील कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में चिट्टा और हेरोइन की तस्करी में संलिप्त था। आरोप है कि वह विशेष रूप से वाकनाघाट क्षेत्र के विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों और स्थानीय युवाओं तक नशा पहुंचाने का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

आरोपी की लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के माध्यम से उसे प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत निवारक हिरासत में रखने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। प्रदेश सरकार और सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद आरोपी को तीन माह के लिए जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुज कुमार दुग्गल को हिरासत में लिया और आगामी तीन माह की अवधि के लिए जिला कारागार सोलन भेज दिया। उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस अब तक 16 आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निवारक हिरासत में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed