{"_id":"68f22623c520f418fb0acba2","slug":"the-accident-took-place-in-dhanada-village-of-nerwa-solan-news-c-178-1-ssml1035-146339-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: घास काटते समय खाई में गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: घास काटते समय खाई में गिरी महिला, मौत
विज्ञापन
नेरवा के धनाड़ा गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)।
नेरवा तहसील के धनाड़ा गांव में पांव फिलसले से महिला खाई में गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सीता देवी पत्नी ललित मोहन निवासी गांव धनाड़ा, डाकघर भराणु, नेरवा के रूप में हुई है। वीरवार शाम को वह अपनी घासनी में घास काट रही थी। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोगों ने महिला को खाई से निकाला और नेरवा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम करवाया। कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नेरवा के तहसीलदार कुश कुमार ने मृतक महिला के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।