फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Test free in solan of scrub tyfus

स्क्रब टायफस से दो मौतों के बाद अस्पतालों में दवाएं और टेस्ट फ्री

Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Test free in solan of scrub tyfus

जिला के ग्रामीण कस्बों में स्क्रब टायफस का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने पंद्रह नए मामले ट्रेस किए हैं। सरकारी आंकड़ों में सबसे अधिक मामले कुनिहार क्षेत्र से हैं। बुधवार को आईजीएमसी में सोलन के कंडाघाट और धर्मपुर की दो महिलाओं की मौत होने के बाद हालात चिंताजनक बन गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों के बाद अर्ल्ट जारी कर संबंधित बीएमओ से मामले की रिपोर्ट तलब की है। लोगों की सुविधा के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में स्क्रब टायफस के लक्षण वाले रोगियों को दी जाने वाली दवाएं डोक्सिसाइकलीन और एजिथ्रोमाइसन फ्री मुहैया करवाई जा रही है। सोलन और अर्की अस्पताल में स्क्रब टाइफस के टेस्ट फ्री कर दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र कुनिहार के सरकार अस्पताल में स्क्रब टायफस के टेस्ट फ्री करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यह है स्क्रब टायफस
स्क्रब टायफस बुखार खतरनाक जीवाणु रिकेटशिया यानि संक्रमित माइट (पिस्सू) के काटने से फैलता है। यह झाड़ियों, खेतों, घास और घर में रहने वाले चूहों तथा पिस्सू में होता है। यह जीवाणु चमड़ी के जरिये शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टायफस बुखार को पैदा करता है। इसमें मरीज की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे फैलता है स्क्रब टायफस
यह बीमारी बरसात के मौसम में अधिक तेजी से फैलती है। डॉक्टरों का कहना है कि जब लोग बरसात में काम करने के लिए घर से बाहर जाते हैं तब रास्ते में, जंगलों में या खेतों में काम करते समय पिस्सू नाम के इस जीवाणु के काटने से स्क्रब टायफस वायरस शरीर में चला जाता है। 48 से 72 घंटों के अंदर अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। स्क्रब टायफस वायरस शरीर में बुखार आने के संकेत देता है।

स्क्रब टायफस के लक्षण
- इस रोग में मरीज को 104 से 105 तक बुखार आता है।
- दूसरा लक्षण है कंपकंपी और जोड़ों में दर्द होना।
- तीसरा लक्षण है शरीर का टूटना।
- शरीर में ऐंठन और अकड़न आना
-पांचवां लक्षण है बाजू, हाथ और गर्दन में गिल्टियां होना।

बीमारी से बचने के उपाय
घर के आसपास के इलाके को साफ रखें।
शरीर को स्वच्छ रखें और हमेशा साफ तथा पूरे कपड़े पहनें।
घास और खरपतवार को घर के आसपास न उगने दें।
कीटनाशक दवाओं का छिड़काव घर के आसपास जरूर करें।
जंगल के रास्ते और खेतों में काम करते समय अपने हाथ पैरों को अच्छे से ढक कर रखें।
 
बीएमओ को विशेष निर्देश जारी : सीएमओ
सीएम डॉ. आरके दरोच ने कहा कि सभी बीएमओ को स्क्रब टायफस समेत सभी सीजनल बीमारियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि निजी लैब के बजाय सरकारी अस्पतालों में ही टेस्ट करवाएं। वह अधिक विश्वसनीय है। सरकारी अस्पतालों में दवाएं फ्री कर दी हैं।


सोलन और अर्की अस्पताल में टेस्ट मुफ्त कर दिए हैं। स्क्रब टायफस से सबसे अधिक प्रभावित कुनिहार अस्पताल में भी फ्री टेस्ट की व्यवस्था करने के बीएमओ को निर्देश दिए हैं। सोलन जिला में स्क्रब टायफस से दो मौतों की रिपोर्ट संबंधित बीएमओ से मांगी है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed