{"_id":"66532c0194eff4e7b00739ab","slug":"temperature-rises-in-outer-states-due-to-coolness-tourists-heading-to-himachal-for-solan-news-c-176-1-ssml1040-122240-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाहरी राज्यों में तापमान बढ़ा, ठंडक के \n\nलिए हिमाचल का रुख कर रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाहरी राज्यों में तापमान बढ़ा, ठंडक के लिए हिमाचल का रुख कर रहे पर्यटक
Sun, 26 May 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 26 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
सोलन में भी तापमान में हुई बढ़ोतरी 35 डिग्री तक पहुंचा
कसौली में रही पर्यटकों की अधिक आवाजाही, होटल पैक
धर्मपुर-कसौली मार्ग पर गढ़खल के समीप लगता रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। बाहरी राज्यों में तापमान बढ़ने के बाद सुकून पाने के लिए पर्यटकों ने प्रदेश का रुख करना शुरू कर दिया है। इसके चलते कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही में इजाफा हुआ है। वहीं कसौली-धर्मपुर मार्ग पर गढ़खल में जाम से स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी है।
मौसम को देखते हुए सोलन में भी तापमान में वृद्धि हुई है। रविवार दोपहर तक तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था। जबकि कसौली में भी तापमान 28 डिग्री तक रहा है। वहीं बाहरी राज्यों के क्षेत्रों में तापमान में ज्यादा वृद्धि होने से पर्यटन क्षेत्र कसौली, चायल और डगशाई में भी पर्यटकों की काफी संख्या बढ़ गई। हिमाचल की ओर वाहनों की अधिक आवाजाही होने के कारण सड़क पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। गर्मी से राहत पाने के लिए बाहरी राज्यों से लोगों ने शिमला, कसौली, चायल समेत आसपास के अन्य पर्यटक स्थलों की ओर आना शुरू कर दिया है।