फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Temperature dropped by 3 degrees due to three hours of rain in Solan city

Solan News: सोलन शहर में तीन घंटे बारिश से 3 डिग्री लुढ़का तापमान

Sat, 10 May 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फसलों को मिली संजीवनी, मौसम साफ होते ही खेतों में जुटेंगे किसान-बागवान
विज्ञापन




संवाद न्यू एजेंसी

सोलन। शहर व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर को फिर से करीब तीन घंटे बारिश हुई। सुबह के समय जहां हल्की धूप निकली, वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश का क्रम जारी हो गया। इस दौरान करीब 4.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं दिन के तापमान में शुक्रवार के मुकाबले 3 डिग्री तक की गिरावट आई। शुक्रवार को जहां दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं शनिवार दोपहर का तापमान 26 डिग्री पहुंच गया। गौर रहे कि बीते एक सप्ताह से सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इससे दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी कमी आ रही है। साथ ही फसलों के लिए भी बारिश संजीवनी बनी है। अब किसान-बागवान बारिश बंद होते ही खेतों का रुख करेंगे। इसमें कई क्षेत्रों में टमाटर की फसल लगाना शुरू की जाएगी। जबकि जिन क्षेत्रों में फसल पहले से लगा दी गईं है, वहां पर उसकी गुड़ाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा। उधर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी अभी 11 मई तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed