फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tek Chand becomes President of Himachal Pradesh Cement Federation

Solan News: टेक चंद बने हिमाचल प्रदेश सीमेंट महासंघ के अध्यक्ष

Mon, 16 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
श्रमिकों और लोगों की आवाज उठाने के लिए मनाया महासंघ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। हिमाचल प्रदेश सीमेंट महासंघ का गठन सोमवार को किया गया। संघ के पदाधिकारियों में टेक चंद को अध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा जरनेल सिंह ग्राडिंग यूनिट नालागढ़ को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश कुमार एसीसी बरमाणा को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, बलविंदर सिंह को सह कोषाध्यक्ष, गोविंद बिट्टू को प्रेस सचिव, रमन कुमार को सचिव, मनप्रीत सिंह को सचिव, नीलम कुमार को उपाध्यक्ष, संजू कुमार को उपाध्यक्ष और जय थापा को कार्यालय सचिव बनाया गया है। अल्ट्राटेक कामगार सीमेंट संघ बागा (मांगल) में आयोजित आमसभा में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सीमेंट उद्योग में कहीं भी श्रम कानून का उल्लंघन और मजदूरों का शोषण होगा, तो सभी एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर जन संपर्क अभियान के तहत ट्रक चालक, परिचालक, होटल, दुकानदारों को पोस्टर वितरित किए गए, इसमें भारतीय मजदूर संघ की 70 वर्ष की उपलब्धियां बताई गईं। कार्यक्रम में 250 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा, अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री सोलन राजू भारद्वाज, सीमेंट के सह प्रभारी कालाराम कश्यप, जिला सोलन के उद्योग प्रभारी ह्रदय राम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed