फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Teaching Students in Play The Hidden Nature in Science

Solan News: विद्यार्थियों को खेल-खेल में सिखाई विज्ञान में छिपी प्रकृति

Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को खेल-खेल में सिखाई विज्ञान में छिपी प्रकृति

दाड़लाघाट स्कूल में किया विशेष कार्यशाला का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में विज्ञान वृत्त की गतिविधियों के तहत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिग्री कॉलेज बिलासपुर के भौतिक विज्ञान प्रोफेसर डॉ. अरुण विशेषतौर पर उपस्थित रहे। डॉ. अरुण ने विद्यार्थियों को खेल-खेल में विज्ञान सिखाते हुए यह समझाया कि किस प्रकार विज्ञान प्रकृति में छिपा हुआ है और इसे दैनिक जीवन की गतिविधियों से कैसे जोड़ा जा सकता है।

उन्होंने टीएलएम की सहायता से विज्ञान के कई रोचक प्रयोग कराए और विज्ञान से जुड़े अनेक रहस्यों से पर्दा उठाया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र, विज्ञान एवं गणित विषय के अध्यापक व लगभग 60 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र ने विद्यार्थियों को इस प्रकार से सरल व रोचक ढंग से विज्ञान की जानकारी देने के लिए डॉ. अरुण का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed