फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Teaching material distributed to students in Chamiyan School

Solan News: चामियां स्कूल में विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री

Sun, 24 May 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teaching material distributed to students in Chamiyan School
चामियां स्कूल में देवमन चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मौजूद विद्या​र्थी। स्रोत : स्कूल प्रब - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसौली (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय चामियां में शुक्रवार को देवमन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम में ट्रस्ट के संयोजक मेजर जनरल एमएस कोहली, उनकी धर्मपत्नी पम्मी कोहली और बहन हनीला बाजवा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियां, पेन, ट्रैक सूट, टी-शर्ट सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। अपने संबोधन में मेजर जनरल एमएस कोहली ने विद्यार्थियों को शिक्षा और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि देवमन चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना उनके परिवार द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय देवेंद्र कोहली और स्वर्गीय मनमोहन सिंह कोहली की स्मृति में की गई है। दोनों का कसौली क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट की ओर से सिया ठाकुर, नितिका ठाकुर, सृष्टि और सक्षम को विज्ञान संकाय की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय की पुस्तकें प्रदान की गईं। वहीं अन्य विद्यार्थियों को निशुल्क कॉपियां, ट्रैक सूट और टी-शर्ट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed