फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Teachers reacheing student's doorsteps to provide study material in Binoo school of Chail area in Solan

विद्यार्थियों को घर-द्वार पाठ्य सामग्री पहुंचा रहे शिक्षक

Fri, 27 Aug 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers reacheing student's doorsteps to provide study material in Binoo school of Chail area in Solan
कोविड के बीच चायल के बीणू गांव में घर द्वार जाकर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री प्रदान करते मुख्? - फोटो : SOLAN
सोलन। कोविड के बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। हालांकि कई विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन और कुछ क्षेत्रों में नेटवर्क की दिक्कत से ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा पहुंचस रही है। ऐसे में शिक्षक विद्यार्थियों के घर-घर जाकर पाठ्य सामग्री और अन्य विषयों की जानकारी दी रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को चायल के हाई स्कूल बीनू के अध्यापकों ने गांवों में जाकर विद्यार्थियों का पढ़ाई में मार्गदर्शन किया। स्कूल के मुख्याध्यापक बंसीलाल नेगी की अध्यक्षता में भाषा अध्यापक नरेश कुमार, संस्कृत शिक्षक विनय कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव नरूद, शिलाई और बाग में जाकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से घरों में संपर्क किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कोविड से स्कूल बंद हैं, ऐसे में वे घरों में ही शैक्षणिक कार्य करते रहें। ऑनलाइन पढ़ाई करें और समस्या आने पर फोन से शिक्षकों से संपर्क करें। इस दौरान ऑनलाइन परीक्षा की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अर्ध-वार्षिक परीक्षा की डेटशीट दी और इसके लिए परामर्श दिए। शिक्षकों ने अभिभावकों से स्कूल की समस्याओं चर्चा कर ऑनलाइन शिक्षा का फीडबैक लिया। मुख्याध्यापक बंसीलाल नेगी ने सभी बच्चों को पेन भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed