फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   teacher post vacant in solan

Solan News: जिले में जेबीटी समेत एचटी शिक्षकों के 328 पद खाली

Sun, 19 May 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 19 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
140 स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ा रहे एक-एक शिक्षक
विज्ञापन


कई स्कूलों से शिक्षक चुनाव ड्यूटी पर जाने से प्रभावित हो हरी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सभी शिक्षा खंडों में जेबीटी समेत एचटी शिक्षकों के 328 पद खाली चल रहे हैं। जिसमें सबसे अधिक जेबीटी के 318 पद शामिल हैं। इसके अलावा जिले के 140 स्कूल ऐसे हैं जहां पर पहली से पांचवीं कक्षा तक एक ही अध्यापक बच्चों की पढ़ाई करवा रहा है। इससे अध्यापक पर जहां अतिरिक्त भार पड़ रहा है, वहीं इससे बच्चों की पढ़ाई भी सही ढंग से नहीं हो पा रही है। कई स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव के लिए भी लगी है, जिससे भी पढ़ाई पर असर पर पड़ रहा है।


जिला शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों के बारे में शिक्षा निदेशालय को सूचित कर दिया है। लेकिन पिछले दो वर्षो से जेबीटी शिक्षकों की भर्ती न होने से यह समस्या आ रही है। जिले में कुल 769 राजकीय प्राथमिक पाठशालाएं हैं, अधिकतर स्कूलों में पिछले दो वर्षो से अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाई करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। कई स्कूलों में या तो दूसरे स्कूल से अध्यापक भेजे जा रहे हैं, या फिर एक ही अध्यापक पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ा रहा है। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की तैनाती के लिए निदेशालय को कई बार बताया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कोट
रिक्त पदों की जानकारी निदेशालय को भेजी गई है। अध्यापकों के रिक्त पदों की भरने की प्रक्रिया निदेशालय की ओर से की जाएगी।
- डॉ. शिव कुमार, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed