{"_id":"57d166bb4f1c1be9063191dd","slug":"teacher-appointment-strat-from-20-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में सीएंडवी शिक्षकों की भरती 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में सीएंडवी शिक्षकों की भरती 20 से
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सोलन में सीएंडवी अध्यापकों की बैच वाइज भर्तियों की कवायद शुरू हो गई है। कला अध्यापक के लिए साक्षात्कार 20 सितंबर को और भाषा अध्यापक के लिए साक्षात्कार 21 सितंबर, शास्त्री के लिए साक्षात्कार 22 सितंबर को तथा शारीरिक अध्यापक के लिए साक्षात्कार 23 और 24 सितंबर को होंगे। विभिन्न रोजगार कार्यालयों से पात्र सूची प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि पात्र उम्मीदवार ने अपना नाम इस कार्यालय को नहीं भेजा है तो वे अपने नजदीकी रोजगार कार्यालयों में तीन दिन के भीतर नाम दर्ज करवाएं। तीन दिन के बाद कोई भी नाम स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी यहां उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने दी। कहा कि कला अध्यापक पद के लिए सामान्य श्रेणी में वर्ष 2002-03, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वर्ष 2002-03 तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए वर्ष 2009-10 के बैच, भाषा अध्यापक पद के लिए सामान्य, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वर्ष 2000-01 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग में वर्ष 2003-04 बैच से भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि शास्त्री पद के लिए सामान्य वर्ग में वर्ष 2003-04, अनुसूचित जाति वर्ग में वर्ष 2007-08 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग में वर्ष 2008-09 बैच एवं शारीरिक अध्यापक पद के लिए सामान्य तथा अनुसूचित जाति वर्ग में वर्ष 2000-01, अन्य पिछड़ा तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग में वर्ष 2002-03 बैच से भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन