फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tarring of Karadghat-Bahwan road started after one year

Solan News: कराड़ाघाट-बाहवां सड़क की एक साल बाद टारिंग शुरू

Tue, 09 Jun 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tarring of Karadghat-Bahwan road started after one year
अर्की के अंतर्गत आने वाले कराड़ा घाट- बाहवां  सड़क पर तारकोल  बिछाने का कार्य करते हुए। संवाद
दर्जनों गांवों के लोगों को धूल-मिट्टी से मिलेगी निजात
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के तहत 10 करोड़ की लागत से हो रहा विस्तारीकरण
जमीन विवाद के कारण लटका था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। लोक निर्माण विभाग अर्की के अंतर्गत आने वाले कराड़ा घाट-बाहवां सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण और टारिंग (तारकोल बिछाने) का काम आखिरकार शुरू हो गया है। इस विकास कार्य के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से उड़ रही धूल और मिट्टी की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मुख्य मार्ग के सुधरने से इसके दायरे में आने वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय निवासी हीरा कौंडल, प्रवीण संतराम, भूषण, सुरेंद्र ठाकुर, लच्छीराम, बृजलाल, मुकेश, भगत राम और देवी चंद आदि ने बताया कि सड़क की खस्ताहालत और धूल के गुबार के कारण लोगों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता बलीराम कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क के विस्तारीकरण का काम दो वर्षों से चल रहा था। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा भूमि दान न करने (लैंड क्लीयरेंस न मिलने) के चलते करीब एक वर्ष से कार्य लटका था। इसके बाद विभाग के अधिकारियों, स्थानीय निकायों और स्थानीय विधायक के संयुक्त प्रयासों व मध्यस्थता के बाद भूमि विवाद को सुलझाया गया और कार्य को दोबारा गति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन में ही पूरा होगा काम
सहायक अभियंता बलीराम कश्यप ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से हो रहे कार्य में अब तक 6 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। सड़क का शेष बचा हुआ टारिंग का कार्य इसी चालू सीजन के भीतर ही मकम्मल कर लिया जाएगा, ताकि जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed