फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tanvir and Vansh won badminton doubles in Solan,Tanvir and Vansh won badminton doubles in Solan distt

बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल में तनवीर और वंश ने मारी बाजी

Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tanvir and Vansh won badminton doubles in Solan,Tanvir and Vansh won badminton doubles in Solan distt
कुमारहट्टी में आयोजित बेंडमिटन प्रतियोगिता के मौके पर मौजूद उपायुक्त व अन्य पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SOLAN
धर्मपुर (सोलन)। जिला बैडमिंटन संघ की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन पर उपायुक्त कृत्तिका कुल्हारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राकेश ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में 70 पुरुष-महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी हमीरपुर में 29 से 31 अक्तूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

अंडर-19 प्रतियोगिता के फाइनल में पुरुष वर्ग के डबल में तनवीर और वंश रत्न की जोड़ी विजयी रही। गर्ल्स के सिंगल मैच में याशिका शर्मा, ब्वॉयज सिंगल में तनवीर ने बाजी मारी। मिक्स डबल में योगेश चौहान और कमलेश कुमारी ने खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डबल में दिपाली व महक अग्रवाल, मिक्स डबल में तरुण और योगेश की जोड़ी ने जीत हासिल की। महिला एकल में कमलेश कुमारी व पुरुष एकल में तनवीर विजेता रहे। इस दौरान मुख्यातिथि उपायुक्त कृत्तिका कुल्हारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

इस मौके पर सोलन जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी आरके पठानिया, बीके जोशी, डॉ. विनय बत्रा, पीडी कौशल, अजय सूद, योगेश चौहान, रमेश चौहान, अजय कंवर, जतिन साहनी, रविंद्र कुमार और विजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed