टेबल टेनिस में सुशील ने झटका पहला स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शिमला जोन की पहली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोलन के ठोडो मैदान मेें किया गया। इसका शुभारंभ शिमला जोन के डीजीएम एके सिंह ने किया। प्रतियोगिता में शिमला, सोलन और मंडी की विभिन्न बैंक शाखाओं से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। टेबल टेनिस में सुशील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मनोज कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-30 में मंडी के अंकित शर्मा प्रथम और सोलन के विवेक द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-40 वर्ग में नेरचौक के राजेंद्र और अभिषेक पहले और दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडी की गुलशन और चंबाघाट की चारू अग्रवाल विजयी रहीं। कैरम में मंडी के मुकेश और शिमला के एचएल शर्मा विजयी रहे। प्रतियोगिता के जोनल स्पोर्ट्स अधिकारी राजेश ने बताया कि बच्चों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतिस्पर्धा में शौर्य और आर्यन, महिला वर्ग में अंजू और प्रिया, पुरुष वर्ग में कुलदीप और एमके क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।