फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Swearing-in ceremony of nominated councilors boycotted, A dozen workers, including BJP Mahila Morcha president, did not reach the district president, accused of discrimination

मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का किया बहिष्कार

Mon, 16 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत पार्टी के कई निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष ने पार्षदों के मनोनयन में उनकी अनदेखी की है। मंडल अध्यक्ष ने जो सूची उच्च अधिकारियों को भेजी थी, उसमें पार्षदों का चयन न करके ऐसे लोगों को पार्षद बना दिया, जिन्होंने 2017 में पार्टी को हराने का कार्य किया था। जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने शपथ समारोह का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना कौंडिन्य, मंडल के कोषाध्यक्ष ओंकार गुप्ता ने कहा कि आज का दिन उन सभी कार्यकर्ताओं के लिए काला दिवस है, जिन्होंने पार्टी के लिए सच्ची निष्ठा के साथ कार्य किया। पार्टी के कुछ लोगों की तानाशाही के चलते बड़ी संख्या में नालागढ़ नगर और मंडल के कार्यकर्ता अनुपस्थित रहे। शपथ समारोह का महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना कौंडिन्य, मंडल कोषाध्यक्ष ओंकार गुप्ता, पूर्व पार्षद बलजीत, हरिओम संख्यान, दीपक शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष पूर्व यशपाल शर्मा, सौरभ शर्मा, नरेंद्र सैनी, जतिंद्र कुमार, हरबंस सिंह, शुभम शर्मा, विनोद कुमार, सतपाल शर्मा, सचिन शर्मा, मनीष सहल पाल, कुलदीप शर्मा, मधु भाटिया, चंद्रेश ठाकुर, नीनू चौधरी, अनु शर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रियंका रोहिला, योगेश शर्मा, राकेश गौतम, अतुल शर्मा ने बहिष्कार किया।
विज्ञापन

उधर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना कौंडिन्य ने कहा कि मनोनीत पार्षदों के लिए मडंल ने उन लोगों की सूची भेजी थी। जिन्होंने नालागढ़ में नप अध्यक्ष बनाने में अपना योगदान दिया था लेकिन सूची के ठीक विपरीत जिला अध्यक्ष ने उनके नाम हटा दिए। उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed