Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   SVN School student Rajveer won two silver medals in Karate and Kata.

Solan News: एसवीएन स्कूल के छात्र राजवीर ने कराटे व काता में जीते दो रजत पदक

Sun, 24 May 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
SVN School student Rajveer won two silver medals in Karate and Kata.
कराटे व काता में दो रजत पदक जीतने वाला एसवीएन स्कूल कुनिहार का छात्र राजवीर। स्रोत : स्कूल प्रब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार(सोलन)। एसवीएन स्कूल कुनिहार के कक्षा आठवीं के छात्र राजवीर ने कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते हैं। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग प्रधानाचार्य नीति चौधरी तथा एसएमसी अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने राजवीर को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत अनुशासन और लगन ने यह मुकाम दिलाया है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि राजवीर ने लगातार अभ्यास और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कराटे और काता दोनों वर्गों में रजत पदक जीतना उसके समर्पण और प्रतिभा का परिचायक है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार अध्यापकों और अभिभावकों ने राजवीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed