फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Survey underway for repair and new construction of disaster-affected homes in the district, target set for 718 homes

Solan News: जिले में आपदा प्रभावित घरों की मरम्मत और नए निर्माण के लिए सर्वे जारी, 718 घरों का रखा लक्ष्य

Tue, 20 Jan 2026 01:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले के आपदा प्रभावित घरों की मरम्मत और नए घर बनाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सर्वे का कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन

अब तक विभिन्न पंचायतों में 655 घरों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। विभाग ने 31 जनवरी तक 718 घरों का सर्वे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सर्वे के पूरा होते ही संबंधित पंचायतों को फंड जारी कर दिया जाएगा। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत किया जा रहा है। सर्वे का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जिनके घर आपदाओं में टूट गए या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसका लाभ उन लोगों को मिलेगा जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और स्वयं इसका खर्च वहन नहीं कर सकते। इसमें खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन करने वाले लोग भी शामिल हैं।

अधिकारियों की टीम स्वयं पंचायतों में जाकर टूटे घरों का निरीक्षण कर रही है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023-24 में 951 घरों के सर्वे का लक्ष्य था, जिनमें से 904 घरों का सर्वे किया गया और 875 घरों के लिए सहायता राशि जारी की गई। वहीं 2024-25 में 1309 घरों का सर्वे लक्ष्य रखा गया, जिनमें से 1284 घरों का सर्वे पूरा हुआ और 1257 घरों को राशि दी गई। साल 2025-26 का सर्वे अभी चल रहा है और जिन घरों को सही पाया जाएगा, उन्हें सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र राणा ने कहा कि आपदाओं में क्षतिग्रस्त और टूटे घरों की मरम्मत के लिए लोगों को किस्तों में पैसे दिए जाएंगे। जिनके मकान पूरी तरह टूट गए हैं उन्हें पूरा पैसा मिलेगा और जिनके मकान केवल क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें मरम्मत के लिए राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed