{"_id":"60ec855e8ebc3ef9fe5a174e","slug":"sundram-thakur-becomes-president-of-district-cooperative-federation-in-solan-solan-news-sml3766459164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरम ठाकुर बने जिला सहकारी फेडरेशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरम ठाकुर बने जिला सहकारी फेडरेशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सोलन को सात माह बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिले हैं। सर्वसम्मति से कसौली भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदर ठाकुर जिला सहकारी फेडरेशन के अध्यक्ष बने जबकि नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र के मेहरचंद ठाकुर उपाध्यक्ष बने हैं।
कोरोना समेत दूसरे कारणों से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव लटके हुए थे लेकिन सोमवार को फेडरेशन की सीट पर ताजपोशी हो गई है। इस सीट को लेकर राजनीति भी गर्मा गई थी लेकिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल के करीबी सुंदरम ठाकुर का नाम पहले दिनों से चल रहा था। इस ताजपोशी के लिए चल रही कवायद को लेकर सोमवार को भी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला फेडरेशन के निर्वाचित मनोनीत सदस्यों की पहले बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में बैठक हुई।
इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य और दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी के अलावा फेडरेशन के निर्वाचित सदस्य सुंदरम ठाकुर, मेहरचंद ठाकुर, कांति स्वरूप, दयाराम, अशोक ठाकुर, रजनीश पराशर, कृष्ण चंद शर्मा, संजीव कुमार व राम गोपाल शर्मा, आरसीएस से मनोनीत जसवंत सिंह, सतू देवी, सरकार से मनोनीत संदीप ठाकुर, कृष्ण वर्मा और बैंक से मनोनीत यशपाल ठाकुर उपस्थित हुए।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए सुंदरम ठाकुर और उपाध्यक्ष पद के लिए मेहरचंद के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद सभी फेडरेशन कार्यालय पहुंचे और इनके नामों की घोषणा की गई। जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता फेडरेशन सोलन के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन के हित के लिए सभी को साथ लेकर निर्णय लिए जाएंगे।