फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   shoolini festival at solan

शूलिनी मेले के दौरान मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक

Tue, 21 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 21 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
shoolini festival at solan
राज्यस्तरीय शूलिनी मेले को लेकर सोलन शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदलने जा रही है। - फोटो : demo pic

राज्यस्तरीय शूलिनी मेले को लेकर सोलन शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदलने जा रही है। 23 जून दोपहर बाद से लेकर 26 जून तक मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लग जाएगा। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, शहर की सफाई और मेला ड्यूटी के वाहन एवं कानून व्यवस्था के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहनों की आवाजाही ही इस रोड से हो पाएगी।

विज्ञापन


मेले के दौरान ठोडो मैदान के लिए भी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। सर्कुलर रोड पर अस्थाई दुकानों भी सड़क किनारे नहीं सज सकेंगी। डीसी डॉ. राकेश कंवर ने मेले के दौरान निजी वाहनों का कम प्रयोग करने की अपील लोगों से की है। नतीजतन ट्रैफिक अधिक न हो। साथ ही मेले का सौहाई कायम रखकर साफ सफाई का ध्यान रखने की लोगों से अपील की है।
विज्ञापन


क्या करें क्या न करें
1- चंडीगढ़ वाले बाइपास पर खड़ा करें वाहन
इस दौरान आपको चंडीगढ़ से सोलन मालरोड की तरफ आना है तो अपने वाहन बाइपास में ही कहीं खड़े कर आएं। अगर वाहन सर्कुलर रोड में लाया तो घंटो जाम में फंसना पड़ सकता है। क्योंकि राजगढ़ रोड पर उपायुक्त कार्यालय चौक से लेकर मेला स्थल तक वाहनों की पार्किंग करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- शिमला से आने वाले चंबाघाट ही रुकें
शिमला से आप यदि वाहन में मालरोड की तरफ आ रहे हों तो चंबाघाट में ही कहीं वाहन खड़ा कर आएं। इसी तरह शिमला-चायल-कंडाघाट की ओर से पुराने बस अड्डे तक आने वाली बसें अंबुशा होटल तक आएंगी। ऐसे में जाम लगने के पूरे आसार हैं।


3- राजगढ़ वाली बसें कोटलानाला तक आएंगी
मेले के दौरान राजगढ़-ओच्छघाट की ओर से आने वाली बसें तथा भारी वाहन कोटलानाला तक ही आएंगे। लंबे रूट की बसों राजगढ़ मार्ग से ही होकर जाएंगी। लिहाजा राजगढ़ आने वाले शामती के आस पास कहीं वाहन खड़ा कर सकते हैं। हालांकि शहर को विभिन्न सेक्टरों विभाजित करके ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बीटवाइज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed