फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Suhani of Kinnaur comes first for explaining earthquake resistant techniques

Solan News: भूकंपरोधी तकनीक बताने पर किन्नौर की सुहानी प्रथम

Wed, 11 Jun 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शूलिनी विवि सोलन में चार जिलों की महत्वाकांक्षी इंस्पायर मानक योजना प्रतियोगिता का समापन हो गया। एससीईआरटी सोलन की कार्यकारी प्रधानाचार्य रजनी सांख्यान ने बताया कि प्रतियोगता में जिला सोलन, शिमला, किन्नौर और सिरमौर के 137 में से 124 विद्यार्थी भाग ले रहे थे। इसमें 13 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इसमें पहले स्थान पर किन्नौर जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सफानी की सुहाना रही। इसने भूकंपरोधी तकनीक के बारे में बेहतर जानकारी दी। जबकि दूसरे करयाली स्कूल के हरीष वर्मा रहे। उन्होंने छात्रों की स्कूलों में ऑटोमेटिक अटेंडेंस पर प्रेजेंटेशन दी। इसी तरह तीसरे स्थान पर शिमला के सौधा स्कूल के भुवन रहे। उन्होंने स्ट्रक्चर मॉडिफिकेशन के बारे में जानकारी दी। इसी तरह गुम्मा स्कूल के उदय चौथे स्थान पर, पांचवें स्थान पर लालपानी स्कूल के सुशांत पांडे, छठे स्थान पर सिरमौर के कोटी धीमन स्कूल के साहिल शर्मा, सातवें स्थान पर सराहन स्कूल की मानवी, आठवें स्थान पर बद्दी की सिमरन, नौवें पर क्वारग के समीर शर्मा, दसवें पर सेंट मेरी स्कूल कसौली के शौर्यवीर, 11वें पर अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के एकमजोत कौर, 12वें स्थान पर माध्यमिक स्कूल जंडू के दिव्यांशु शर्मा और 13वें स्थान पर कनाह स्कूल का उमेश रहा। प्रतियोगिता में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन अहमदाबाद से इंजीनियर अनंत गुप्ता, शूलिनी विश्वविद्यालय से भौतिकी विभाग से डॉ. प्रियंका और डॉ. जुल्का ज्यूरी सदस्य रहे। इस मौके पर उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान, प्रारंभिक उप निदेशक मोहिंद्र पिरटा, उप जिला शिक्षा अधिकारी आरके पराशर और जिला सोलन समग्र शिक्षा परियोजना अधिकारी डॉ. राजेंद्र वर्मा भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed