फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Stunting disease affects paddy crops in Dhang Uparli Panchayat.

Solan News: ढांग ऊपरली पंचायत में धान में लगा बौना रोग

Mon, 03 Aug 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 03 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Stunting disease affects paddy crops in Dhang Uparli Panchayat.
नालागढ़ के ढांग उपरली गांव में धान में लगा बौना रोग- संवाद।
किसान परेशान, खेतों में फसल की वृद्धि रुकी
विज्ञापन

दवाओं के छिड़काव के बाद भी नहीं दिखा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के ढांग ऊपरली पंचायत में धान की फसल में बौना रोग लगा है। शुरुआत में दो किसानों के खेतों में इसके लक्षण दिखाई दिए हैं। किसान अपने स्तर पर इसका उपचार कर रहे हैं। पहली बार यह बीमारी आने से किसान इससे अनभिज्ञ है और अपने स्तर पर ही इसका उपचार भी कर रहा है लेकिन अभी तक बीमारी पर कोई रोकथाम नहीं लग पाई है। यह बीमारी 7501 प्रजाति के हाईब्रिड में ज्यादा देखने को मिल रही है। बीबीएन में छह हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की फसल लगाई जाती है लेकिन पिछले दो सालों से हाई ब्रीड धान में बौना रोग लगना शुरू हो गया है। इस रोग के लगने से पौधा बढ़ने की बजाए उसकी जड़ें अधिक फैल जाती हैं जिससे पौधे की हाइट नहीं बढ़ती। धान को लगाए हुए 40 से 45 दिन का समय हो गया है लेकिन रोग ग्रस्त धान की वृद्धि रुक गई है। जिससे किसान चिंतित हैं।
उधर, कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी डॉ. भोपाल ठाकुर ने बताया कि अभी उनके पास किसी भी किसान को ऐसी शिकायत नहीं आई है। वह इन किसानों के खेतों का निरीक्षण कराएंगे और उसके बाद इस रोग के बारे में कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन


इनसेट
केस स्टडी एक
ढांग ऊपरली पंचायत के मनी सिंह ने पांच बीघा जमीन पंजाब के घणौली से 7501 प्रजाति का हाई ब्रीड धान लगाया था। इस धान को लगाए हुए 40 दिन हो गए हैं लेकिन इसमें कुछ धान के पौधे तो सही चल रहे हैं लेकिन आधे से अधिक धान इस रोग की चपेट में आ गया है। कई किसानों ने उन्हें फटकरी का पानी डालने को कहा। उन्होंने वह सभी किया लेकिन धान के पौधे बढ़ने की बजाए नीचे को जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
केस स्टडी दो
ढांग ऊपरली पंचायत के बलजिंदर सिंह ने 7 बीघा में 7501 प्रजाति का हाई ब्रीड धान लगाया था। यह धान भी उसने पंजाब के घणौली से लिया था। इसके धान में भी यही समस्या आ रही है। उसने कृषि विशेषज्ञ के सलाह पर टॉपलोन, नो वायरस व एनपीके-19 का छिड़काव किया था लेकिन इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ा है। इससे वह अपनी फसल को लेकर परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed