फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Studying in a tin shed is sweltering, the heat is taking a toll on the future of the students.

Solan News: टीन शेड में तप रही पढ़ाई, छात्राओं के भविष्य पर गर्मी की मार

Tue, 07 Apr 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कन्या स्कूल नालागढ़ को दो साल से नए भवन का इंतजार
विज्ञापन

पुराने बाजार में बने स्कूल भवन को असुरक्षित किया जा चुका घोषित
एक कमरे और एक टीन शेड में सात कक्षाएं पढ़ने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कन्या प्राथमिक स्कूल नालागढ़ का भवन असुरक्षित घोषित होने के बाद दो वर्ष बीत जाने पर भी छात्राओं को नया भवन नसीब नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि छात्राओं को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसर में टीन के शेड के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल में पिछले सत्र में 188 छात्राओं ने शिक्षा ग्रहण की। जुलाई 2023 में पुराने बाजार स्थित स्कूल भवन को प्रशासन की कमेटी ने असुरक्षित घोषित कर दिया था। इसके बाद भवन को तोड़ने के लिए टेंडर जारी किए गए। इस समय नए भवन का निर्माण कार्य जारी है। दिसंबर 2024 में कमेटी ने पुराने भवन को तोड़ने का निर्णय लिया और स्कूल को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर पहले चार कमरे उपलब्ध कराए गए। हालांकि 31 मार्च 2025 के बाद प्राथमिक स्कूल से तीन कमरे वापस ले लिए गए, क्योंकि उनमें प्रयोगशाला का सामान रखा जाना था। इसके चलते कुछ समय तक एक ही कमरे में कक्षाएं संचालित की गईं।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ने पढ़ाई के लिए टीन के शेड का एक कमरा अतिरिक्त रूप से दिया है। शेड में तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राएं पढ़ने के लिए मजबूर हैं। एक कमरे में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली और दूसरी कक्षा की छात्राओं को बैठाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में टीन के शेड के नीचे बैठना बच्चों के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या प्राथमिक स्कूल के लिए दो कमरे तैयार हो चुके हैं। एक बड़े कमरे पर मंगलवार को लैंटर डाला गया है। अगले दो-तीन माह के भीतर स्कूल को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
-अनोख सिंह, बीईईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed