{"_id":"64bfbe42a4b293e99a0fe88b","slug":"students-will-also-learn-the-technique-of-growing-fruits-and-vegetables-solan-news-c-176-1-ssml1041-4212-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फल-सब्जियां उगाने की तकनीक भी सीखेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फल-सब्जियां उगाने की तकनीक भी सीखेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाइट सोलन में कृषि वोकेशनल ट्रेनरों को दिया प्रशिक्षण
जिले के 110 स्कूलों चल रहीं वोकेशनल कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में पढ़ाई के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने का भी काम किया जा रहा है। पढ़ाई के साथ वोकेशनल शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत वोकेशनल कोर्स में विद्यार्थियों को फल और सब्जियों को उगाने की तकनीक के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए पहले कोर्स ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। डाइट सोलन में भी कृषि वोकेशनल ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जिले के करीब 110 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में 15 प्रकार के वोकेशनल विषय पढ़ाए जा रहे हैं। इसमें एक विषय कृषि-बागवानी पर आधारित भी है। इस विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को इससे संबंधित जानकारी के साथ फील्ड पर प्रेक्टिकल भी करवाए जाएंगे। डाइट सोलन के प्रिंसिपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि वोकेशनल अध्यापकों के लिए कृषि को लेकर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके बाद अध्यापकों ने इसे स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाना भी शुरू कर दिया है।