फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students who failed the 5th and 8th-grade exams have received a second chance; 82 students are taking the exam.

Solan News: पांचवीं और आठवीं के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिला दूसरा मौका, 82 छात्र दे रहे परीक्षा

Sat, 04 Jul 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी पेपर से शुरू हुई परीक्षा, उत्तर पुस्तिकाएं क्लस्टर स्कूलों में होंगी जांची, बोर्ड ने तैयार किए प्रश्न पत्र
विज्ञापन


प्रियंका ठाकुर

बिलासपुर। शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पास होने का एक और अवसर प्रदान किया है। इसी के तहत इन कक्षाओं की विशेष परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। इस परीक्षा में वे विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं जो पहले परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए थे। वे केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा देंगे, जिनमें वे अनुत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में सफल होने पर विद्यार्थियों को इसी शैक्षणिक सत्र में अगली कक्षा में प्रवेश मिल जाएगा, जिससे उनका एक वर्ष बच सकेगा। जिले के 43 स्कूलों के लगभग 82 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 33 विद्यार्थी पांचवीं कक्षा और 49 विद्यार्थी आठवीं कक्षा के हैं। सभी विद्यार्थी अपने-अपने स्कूलों में ही परीक्षा दे रहे हैं। पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेंगी, जबकि आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर न होकर संबंधित क्लस्टर स्कूलों में किया जाएगा। प्रश्न पत्र बोर्ड की ओर से ही तैयार किए गए हैं। पहले दिन दोनों कक्षाओं में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली। सुबह 9:45 बजे विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी गई, जबकि परीक्षा 10 बजे से शुरू हुई।परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय विद्यार्थियों को केवल एडमिट कार्ड, पेन और आवश्यक सामग्री ले जाने की अनुमति दी गई। बैग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही जमा कराए गए।

डेट शीट
पांचवीं कक्षा की 4 जुलाई को हिंदी, 6 जुलाई को गणित, 7 जुलाई को पर्यावरण शिक्षा विषय की परीक्षा होगी, जबकि आठवीं कक्षा का 4 जुलाई को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य: संगीत, पंजाबी, उर्दू, 6 जुलाई को गणित, 7 जुलाई को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 8 जुलाई को हिंदी, 9 जुलाई को संस्कृत, 10 जुलाई को विज्ञान और 13 जुलाई को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed