फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students who excelled in cultural programmes, sports and academics were honoured at Bavasi School.

Solan News: बवासी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद व शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र किए सम्मानित

Sat, 20 Dec 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students who excelled in cultural programmes, sports and academics were honoured at Bavasi School.
बवासी स्कूल में वा​र्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई छात्राएं। संवाद
स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन, विधायक संजय अवस्थी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
विज्ञापन

23 लाख रुपये से नवनिर्मित स्कूल भवन का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवासी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर खेलकूद व शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया । विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर शिक्षा ही समग्र विकास का आधार है। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवासी परिसर में 23 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने पाठशाला के अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य के लिए 6 लाख रुपये, भनोट से मान तक संपर्क मार्ग के लिए 1 लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ज्यालंग के संपर्क मार्ग निर्माण कार्य के लिए 1 लाख रुपये, महिला मंडल मान, बवासी और ज्यालंग को 21-21 हजार रुपये, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों की ड्रेस के लिए 11 हजार रुपये, आयोजन समिति को 21 हजार रुपये व स्कूल के बच्चों को 5,100 रुपये देने की घोषणा की। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर कृष्ण लाल, कर्मचंद पाल व तेजसिंह पाल, विपणन एवं उपभोक्ता महासंघ सोलन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत मान के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कौशल, ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, ग्राम पंचायत बदोखरी के उप प्रधान रणजीत सिंह बवासी स्कूल के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

लोगों की समस्याएं सुनीं
संजय अवस्थी ने तदोपरांत विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं और इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना व प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं ताकि इनका शीघ्र निवारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed