फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students took a pledge against drug abuse.

Solan News: विद्यार्थियों ने खाई नशा निवारण की शपथ

Wed, 22 Jul 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students took a pledge against drug abuse.
चामियां स्कूल में आयोजित चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। स्रोत : ड
दो स्कूलों में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सहायक लोक संपर्क अधिकारी रविंद्र सभ्रवाल ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां में आयोजित कार्यक्रमों की अध्यक्षता की। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
सभ्रवाल ने कहा कि नशा तन, मन और धन का नाश करता है। सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए हर प्रकार के नशे का उन्मूलन आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा गंभीर सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति के जीवन को समय से पहले समाप्त कर सकती है। नशीले पदार्थों के सेवन से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान होता है तथा सामाजिक वातावरण भी प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि नशे की लत से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, एकाग्रता प्रभावित होती है, सांस संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और गंभीर मामलों में जान का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभ्रवाल ने चिंता जताई कि कुछ युवा मादक पदार्थों के साथ-साथ दवाओं का भी नशे के रूप में दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं और अपने साथियों को नशे से दूर रखने तथा नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य दयावंती तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां की प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने भी विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed