Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students taught self-defense techniques to girls in Kunihar School

Solan News: छात्रा स्कूल कुनिहार में छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर

Sat, 19 Apr 2025 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में छात्राओं के लिए समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। सेन ओवर सीज के कोच दिनेश कुमार ने विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाएं। स्कूल में कक्षा छठी से जमा दो तक की करीब 93 लड़कियों ने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया। समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन पर विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने सभी छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सेन ओवरसीज ने छात्राओं को निरंतर दी जा रही सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग एक बेहतरीन कार्य है जिससे लड़कियां निडर व साहसी बनकर जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा स्वयं कर सकती है। उन्होंने सेन ओवर सीज की टीम का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी विद्यालय में इस तरह के शिविर लगाने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed