Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students learnt the technique of growing vegetables at KVK Kandaghat

Solan News: केवीके कंडाघाट में छात्रों ने जानी सब्जियां उगाने की तकनीक

Sat, 28 Feb 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Students learnt the technique of growing vegetables at KVK Kandaghat
कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में कोटला  बांगी स्कूल के विद्यार्थी भ्रमण के दौरान जानकारी लेते हु - फोटो : बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कंडाघाट(सोलन)। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बांगी सिरमौर के छात्रों ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बागवानी की विभिन्न तकनीकों को जाना। इस प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक सब्जी विभाग डॉ. सीमा ठाकुर व डॉ. राजेश ठाकुर ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को आधुनिक सब्जी उत्पादन और फूल उत्पादन के तरीकों से अवगत करवाया गया। डॉ. राजेश ठाकुर पुष्प वैज्ञानिक ने गमले में लगने वाले में फूलों पर छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। डॉ. सीमा ठाकुर ने कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित हाइड्रोपोनिक तकनीक से सब्जी उत्पादन की जानकारी छात्रों के साथ साझा की। हाइड्रोपिक तकनीक में छात्रों ने सीखा कि पानी में सब्जियां किस तरह से उगाई जा सकती है। इसके अलावा छात्रों को फलों में ग्राफ्टिंग तकनीक पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यालय के अध्यापक आंचल और सविता ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed