{"_id":"65d0ac906db327349405aae4","slug":"students-learned-about-the-activities-of-fish-seed-farm-solan-news-c-176-1-ssml1040-116532-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों ने जानी मछली बीज फार्म की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों ने जानी मछली बीज फार्म की गतिविधियां
Sat, 17 Feb 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ काॅलेज के छात्रों को करवाया कार्प बीज फार्म का भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के जीवन विज्ञान विभाग द्वारा कार्प बीज फार्म जगातखाना में जीव विज्ञान के छात्रों के लिए शैक्षिक यात्रा भ्रमण कराया गया। इस दौरान काॅलेज के बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष के 40 विद्यार्थी शामिल हुए। साथ में डॉ. अनुज साहनी, डॉ. विकास गुलेरिया, प्रो. वंदना शर्मा एवं डॉ. हरविंदर सिंह सैनी भी साथ रहे। इस दौरान वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी राजिंदर पाल ने छात्रों को मछली बीज पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी और नौकरी में अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यदि कोई इसे व्यवसाय के रूप में अपनाना चाहे तो सरकार की ओर से अनुदान भी मिलता है तथा इस बारे में भी जानकारी दी जाती है। ।
फार्म असिस्टेंट लेखराम के साथ छात्रों ने नर्सिंग तालाब, ब्रूडिंग तालाब, चाइनीज हेचिंग यूनिट जैसी विभिन्न इकाइयों का दौरा किया और व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया। इसके साथ-साथ बाॅयोफ्लॉक यूनिट और कार्प बीज फार्म और मछली पालन में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।